तखतगढ़ राजस्थान राज्य के पाली जिले की सुमेरपुर तहसील का एक कस्बा है, जो कि जालौर जिले की सीमा रेखा पर स्थित है।।
गांव के प्रथम सरपंच श्री सरेमल केसरीमल संघवी थे। १९७४ में तखतगढ़ को चतुर्थ श्रेणी की नगरपालिका घोषित कर दिया गया। १९५१ में भी यह कस्बा नगपालिका बना दिया गया था, लेकिन १९६१ में नगरपालिका की परिभाषा बदल जाने पर १९६१ से १९७४ तक यहां पर ग्राम पंचायत की व्यवस्था थी। 1995 में जयंती जैनम अध्यक्ष थे और 2005 में श्रीमती कंचन जैनम अध्यक्ष थे। अभी यहां पर २० वार्ड है। वर्तमान मे यहां नगरपालिका अध्यक्ष रजना घाची है, जो कि 2015 में प्रासद द्वारा सीधे निर्वाचित है।
तखतगढ़ का स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड श्रीमती कंचन जैनम के कार्यकाल में बना और उसका उद्घाटन, माननीय सांसद पुष्प जैन के द्वारा हुआ।राजस्थान परिवहन निगम की बसें यहां के यातायात का प्रमुख साधन है। वहीं कुछ गांवो के लिये निजी बसे ही उपलब्ध हैं। लम्बी दूरी के स्थानों के लिये फालना रेलवे स्टेशन से रेलगाडी का उपयोग किया जाता है।
तगतगढ़ शहर में तगतगढ़ वाल्ट द्वारा सेफ डिपॉजिट लॉकर, पुराना बस स्टैंड पर राजेश्वर कांपलेक्स में जयंती जैनम द्वारा यह सुविधा दी जा रही है। उसी के साथ अभी प्राइवेट ATM भी राजेश्वर कॉन्प्लेक्स में पुराना बस स्टैंड पर 1 अप्रैल 2018 से शुरू हो गया है। तगतगढ़ नगर वासियों को यह अनमोल सुविधा जयंती जैनम द्वारा दी जा रही है।